फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाले एवं चोरी का सामान खरीदने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी खम्हन सिंह ठाकुर निवासी नाकापारा जामुल द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शिवपुरी जामुल में फर्नीचर दुकान है। दिनांक 24.05.2025 की रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया था। दिनांक 26.05.2025 को सुबह जब प्रार्थी दुकान आया तो दुकान के उपर लगे सीट उठा हुआ था। सामान चेक करने पर पता चला कि 01 नग रेंदा मशीन, 01 कटर मशीन, 01 नग ड्रील मशीन, ग्रेंडर मशीन एवं पाना पेंचिस को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पता तलाश में लग गई इसी दौरान *मुखबीर द्वारा सूचना एवं हुलिया के आधार पर संदेही हीरा सिंह उर्फ बौव्वा केवट को पूछताछ किया गया जो अपने साथी आरोपी चंदन सिंह के साथ मिलकर प्रार्थी के दुकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की गई मशीन आरोपी कारू साव के पास बिक्री करना बताये। आरोपियों से चोरी गई की गई मशरूका रेंदा मशीन, कटर मशीन, ड्रील मशीन, ग्रेंडर मशीन एवं पाना पेंचिस कुल कीमती 15000 रूपये जप्त किया गया है। आरोपीगणों को आज दिनांक 30.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।(

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि बेनी सिंह राजपूत, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ITM University छात्रों का लक्ष्य छात्रों को उद्योग से संबंधित उत्पाद विशिष्ट जानकारी प्रदान करना
Next post थाना उतई पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार