रायपुर बस स्टैंड पर आयकर विभाग की कार्रवाई, आठ करोड़ की चांदी के बाद अब 8 करोड़ का सोना जब्त

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में आचार संहिता लगते ही टिकरापारा थाना पुलिस ने शुक्रवार को इंटर स्टेट बस टर्मिनल में तीन यात्रियों के कब्जे से आठ करोड़ रुपये की 12 किलो 800 सौ ग्राम सोने के जेवर पकड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच आयकर विभाग को दी है।

जब्त सोने के जेवर रायपुर सदर बाजार स्थित सराफा कारोबारी का है। जेवर किस कारोबारी का है फिलहाल पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है। दीपावली में खपाने की तैयारी थी। सोना गुजरात से ओडिशा फिर जगदलपुर से रायपुर बस के माध्यम से लेकर पहुंचा था। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

 

संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी

अब तक की जांच में आयकर विभाग ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रहा है। विभाग का कहना है कि इस मामले में और भी गहराई से जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि सोने का स्रोत क्या है और इसे किस उद्देश्य के लिए रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद क्या-क्या बदलेगा
Next post जल्दी निकालो, हम सब देखते रहेंगे… असम में घुसपैठियों की पहचान बता सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कड़ा टास्क दे दिया