अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वालो पति पत्नी को पकड़ने में दुर्ग पुलिस केा मिली सफलता

दिनांक 13.06.2025 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे एंव उसके पति आनंद द्वारा प्रार्थी का अश्लील विडियो बनाकर उसे प्रार्थी के परिजनों एवं अन्य लोगों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर,ब्लेकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ो रूपये वसूला गया है साथ ही बड़ी रकम की माँग की जा रही है
प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत अनुबंध पत्र तथा मोबाईल चैट तथा वाईस रिकाडिंग के आधार प्रथम दृष्टया आरोपी श्रीमति निलीमा उर्फ निलम लहरे एंव उसके पति आनंद के विरूद्ध धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-177/2025 धारा 308(2),351(2),61(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी निलिमा उर्फ निलम लहरे एवं उसके पति आनंद की पता तलाश किया जाकर आरोपीगणों को हिरासत में लिया जाकर अपराध के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया
पूछताछ पर आरोपिया नीलिमा द्वारा अपने पति के साथ मिलकर प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाकर षड़यंत्र पूर्वक ब्लैकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ो रूप्ये वसुलना स्वीकार किया गया। आरोपिया निलिमा उर्फ निलम लहरे के निशानदेही पर ब्लैकमेलिंग के जरिये प्राप्त नगदी रकम 16,45,000/-रूपये नगद, सोने चांदी के जेवर, सोने के बिस्किट किमती लगभग 80,49,200/- रूप्ये, 25 लाख रूप्ये का एफ.डी, 35 लाख रूप्ये का बंगला, 02 दोपहिया वाहन एवं एक एक्स.यु.व्ही वाहन किमती लगभग 8,00,000/- रूप्ये, 100 रूप्ये का डॉलर एवं 03 नग मोबाईल मय फर्जी सीम के कुल जुमला किमती लगभग 1,65,02200/- रूप्ये (एक करोड़ पेसठ लाख बाईस सौ रूपये ) का मशरूका उसके बैंक लॉकर से बरामद किया गया। आरेापीगणों का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पिता-पुत्र की जोड़ी बनी चर्चा का विषय, पूरे गांव में बांटी गई मिठाई; अब एक साथ पहनेंगे पुलिस की वर्दी
Next post अवैध रूप से सिलेण्डर में गैस भरने व काफी मात्रा में गैस सिलेण्डर रखने वाला एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में