प्रेमानंद महाराज के दरबार में अचानक पहुंचे अमिताभ बच्चन? महाराज ने देखते ही दे दिया ये आदेश

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता है…अपनी सादगी और धर्म के प्रचार के लिए उन्हें पूरी दुनिया में पहचाना जाता है. प्रेमानंद महाराज से मिलने आए दिन देश की बड़ी बड़ी हस्तियां आती रहती हैं. खुद भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कई बार प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं. अब ऐसे में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें डुप्लिकेट अमिताभ बच्चन उनसे खिताब करते दिखाई दे रहे हैं. जिसे देखने के बाद महाराज भी खिलखिला कर हंस पड़ते हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट

वायरल वीडियो में शशिकांत पेडवाल जो कि हूबहू बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जैसे दिखाई देते हैं और उनकी आवाज भी सदी के महानायक की तरह है, महाराज से खिताब कर रहे हैं. वो प्रेमानंद महाराज को बताते हैं कि वह बीमार लोगों को जल्दी ठीक होने के लिए मोटिवेट करते हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि मैं कोविड के वक्त लोगों से अमिताभ बच्चन बनकर मिला और उन्हें मोटिवेट किया, जिससे लोगों को मन की खुशी मिली जिसके बाद वो जल्दी ठीक होकर घर चले गए. इसके बाद मुझे प्रशासन ने कहा कि मैं जो कर रहा हूं अच्छा कर रहा हूं, लिहाजा इसे जारी रखें. अब मैं कैंसर के मरीजों के पास भी जाता हूं और उन्हें मोटिवेट करके जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं देता हूं.

महाराज जी ने दे डाला आदेश

डुप्लिकेट अमिताभ बच्चन ने अपनी बात रखने के बाद प्रेमानंद महाराज से अपने लिए आदेश पूछा, जिसके बाद प्रेमानंद महाराज ने उन्हें लोगों से मिलते हुए भगवान के नाम का जाप कराने की सलाह भी दी. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि लोगों के मन को भगवान नाम की तसल्ली देने से बड़ा और कोई काम नहीं है. करीब 4 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी और अब यूजर्स इस वीडियो को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारत का लव मैरिज वाला गांव, यहां 90% जोड़े प्रेम विवाह वाले; तीन पीढ़ियों की क्या है कहानी?
Next post ‘ब्राह्मण नहीं तो कथा नहीं कर सकती’, देविका किशोरी को कथा करने से रोका, कहा- पहले किसी ब्राह्मण से शादी करो