




राजस्थान और हरियाणा के बीच बस चालान को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है। मामला तब गर्माया जब राजस्थान रोडवेज की एक बस में सफर कर रही हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल को बिना टिकट पकड़ा गया और उसका चालान काट दिया गया। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए राजस्थान रोडवेज की 90 बसों के चालान काटे, वहीं राजस्थान ने भी पलटवार में हरियाणा रोडवेज की 26 बसों का चालान काट डाला है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से दोनों राज्यों में माहौल गरमा गया है। वीडियो में बस कंडक्टर को महिला कांस्टेबल से टिकट के लिए बहस करते हुए दिखाया गया, जिसके बाद कंडक्टर ने महिला का चालान काट दिया। इस घटना से हरियाणा पुलिस भड़क उठी और उन्होंने राजस्थान की हर बस को विभिन्न आधारों पर चालान करना शुरू कर दिया है।
![]()
![]()

