‘बूढ़े से जवान’ बनाने का धंधा करता है कानपुर का ये खूबसूरत कपल, सावधान रहिएगा, 35 करोड़ की कर चुका है ठगी

कानपुर. बूढ़े से जवान बनाने के नाम पर 35 करोड़ की ठगी करने के जिस आरोपी राजीव दुबे को किदवईनगर पुलिस 17 दिनाें से तलाश रही थी, सोमवार दोपहर वह खुद रिश्तेदार उत्कर्ष के साथ ई-रिक्शे में बैठकर डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंच गया। बताया कि उसने कभी भी लोगों से मशीन इस्राइल की होने का दावा नहीं किया। न ही कहा कि यह मशीन बूढ़ों को जवान बना देती है। यह जरूर बताया कि बस ये बताया था कि ऑक्सीजन थेरेपी से जवान करने की तकनीक इस्राइल की है।बताया कि मशीन कानपुर देहात के रनियां में बनी है। ठगी करने की मंशा होती तो मशीन को कहीं और बनवाता। कहा कि उससे जुड़े सारे आरोप फर्जी हैं और सारी कहानियां उन लोगों ने खुद रची है। बताया कि पूरा खेल 18 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का है।आरोपी राजीव ने बताया कि उसने किदवईनगर में रिवाइवल वर्ल्ड एजेंसी के नाम से दिसंबर 2022 में कंपनी खोली थी। 20 सितंबर को उसके खिलाफ किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली रेनू सिंह चंदेल उसकी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थीं। कंपनी पिछले साल सितंबर में बंद हो गई तो रेनू ने उन्हें फोन कर पांच लाख की मांग की जो बाद में 10 व फिर 18 लाख तक पहुंच गई।केस दर्ज कराने वाली रेनू के पैसे मांगने के कुछ ऑडियो भी राजीव ने अधिकारियों के सामने सबूत के तौर पर पेश किए। दावा किया कि मांग पूरी न होने पर रेनू ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। राजीव का कहना है कि जिस काम में 35 करोड़ की ठगी का दावा किया गया है, उसका पूरा टर्नओवर ही 40 लाख से ज्यादा का नहीं है। कहा कि विदेश भागने की अफवाहें उड़ाई गईं जबकि उसका पासपोर्ट डेढ़ साल पहले ही एक्सपायर हो चुका है।डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी की रिवाइवल वर्ल्ड एजेंसी के नाम का एसबीआई में खाता मिला है। खाते में वैसे तो सिर्फ पांच सौ रुपये जमा है लेकिन इस खाते में पूर्व में 76 लाख के लेनदेन होने की जानकारी मिली है। दंपती के अन्य खातों की भी जांच चल रही है। अबतक की जांच में यह मामला 35 करोड़ से कम का ही लग रहा है। जांच पूरी होने के बाद तस्वीर साफ होगी।

ये है मशीन –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चैतन्य देवियों की झांकी बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र ;अष्टभुजाधारी दुर्गा मां की अष्ट शक्तियां हम सभी में मां के रूप में विद्यमान
Next post कोख में आराध्या को लिए दर्द से घंटो कराहती रहीं थीं ऐश्वर्या राय.. ससुर अमिताभ ने कहा था ये, तभी हमेशा साथ रहती हैं बच्चन मां-बेटी​