हिंदू राष्ट्र में किस-किस धर्म के लोग रहेंगे? बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया खुलासा

टीकमगढ़: रामकथा को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री टीकमगढ़ में हैं। उन्होंने मीडिया से बात की है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाई विवाद पर कहा कि मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, सत्य की जीत होगी। लोगों को नाम चाहिए, इसलिए बागेश्वर से मामले को जोड़ते है। साथ ही कहा एक पक्ष कभी सत्य नहीं होता है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं के बाप में दम होगा तो हिंदू राष्ट्र बनेगा।

वहीं, मौलाना मंदनी के स्टेटमेंट पर कहा कि लोग बागेश्वर के चमत्कार देखकर अपना पंथ छोड़कर सनातन में न आ जाएं ,यह उनका निजी विचार है। हमारे पंथ में सबका स्वागत है, बागेश्वर धाम पर कोई कट्टरता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम किसी पंथ के खिलाफ नहीं है। जातपात, धर्म की लड़ाई बंद हो, सामाजिक समरसता हो, सभी पंथ यहां पर रहे। ये मुस्लिमों का भी देश है, उनके दादा-परदादा यहां रहे हैं, उनकी यादें यहां से जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी पत्नी, पुलिस टीआई हो गए उस पर फिदा… फिर करने लगे अजीब डिमांड
Next post शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मुसलमान भारत में रहना चाहते हैं तो…