मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने युवक से रुपयों का विवरण मांगा। गोलमोल जवाब देने पर इसकी सूचना एटीएस और आयकर विभाग को दी गई। इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि रुपयों को कब्जे में ले लिया गया है। 

पुलिस दो घंटे में खोज निकाली ऑटो में छूटा दो लाख रुपये से भरा बैग

  • भतीजी की शादी के लिए खरीदारी करने आए थे बलिया के आनंद
  • 25 कैमरों के फुटेज देख चालक तक पहुंच पाई भेलूपुर पुलिस

वाराणसी। भेलूपुर पुलिस की सतर्कता से ऑटो में छूटा नोटों से भरा बैग बरामद हो गया। 25 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर पुलिस ऑटो चालक तक पहुंच पाई। नोटों से भरा बैग सुरक्षित पाकर पीड़ित व्यक्ति की आंखों में आंसू छलक आए और उसने भेलूपुर पुलिस का आभार जताया। 

यह है पूरा मामला

बलिया के रानीगंज निवासी आनंद कुमार सिंह मंगलवार सुबह अपनी भतीजी के विवाह के लिए खरीदारी करने बनारस आए थे। कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर असि पहुंचने के लिए एक ऑटो पकड़ा। असि पर उतरे तो चालक ऑटो लेकर आगे बढ़ गया, लेकिन दूसरे ही पल आनंद को आभास हुआ कि उनका नोटों से भरा बैग तो गाड़ी में छूट गया। 

आनंद खुद से मशक्कत करने के बजाए भागकर पुलिस चौक असि पहुंचे। चौकी प्रभारी राहुल मौर्य को घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ल को जानकारी दी। इंस्पेक्टर कैमरे के जरिए ऑटो की पहचान करने के निर्देश दिए। 

 

पुलिस 25 सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक की तो ऑटो लंका होते हुए रमना की ओर जाता दिख गया। सुबह सात से 12 बजे के प्रयास से जानकारी मिली कि ऑटो चंदौली के जियाउल हक का है। उन्होंने अपना टेंपो रमना के लियाकत अली को किराए पर चलाने को दे रखा है। 

पुलिस ऑटो चालक तक पहुंची तो आनंद का बैग सुरक्षित पड़ा था। खास रहा कि ऑटो चालक भी गाड़ी में बैग छूटने की घटना से अनजान था। भेलूपुर थाना में बुलाकर पीड़ित का बैग सुरक्षित हालत में लौटा दिया गया।