इजराइल के ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के बाद ईरान ने बंद की एयर स्पेस, आर्मी बोली- खून का बदला खून

09:51 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: इजराइली हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर होसैन सलामी की मौत

ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर होसैन सलामी की मौत इजराइल के हवाई हमले में हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में एक और शीर्ष गार्ड अधिकारी और दो परमाणु वैज्ञानिकों की भी मौत की आशंका जताई गई है.

09:38 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: ईरान के जवाबी हमले की आशंका में इजराइली अस्पतालों में तैयारियां तेज

ईरान की तरफ से किसी जवाबी हमले की आशंका को देखते हुए इजराइल के कुछ अस्पतालों ने इमरजेंसी मोड में काम शुरू कर दिया है. जेरूसलम का हदासा मेडिकल सेंटर (Hadassah Medical Center) अब ऐसे मरीजों को घर भेज रहा है जिनकी हालत ठीक है और जरूरी न होने वाले इलाज फिलहाल रोक दिए गए हैं.

09:13 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: ईरान के नटांज परमाणु केंद्र पर बड़ा धमाका, धुएं के गुबार उठे

ईरान के नटांज परमाणु केंद्र में एक और तेज धमाका हुआ है. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, इस धमाके के बाद इलाके में काला धुआं उठता देखा गया है. यह धमाका ऐसे समय पर हुआ है जब इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं. ईरान की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि नटांज में बना परमाणु रिएक्टर अब पूरी तरह से तबाह हो चुका है.

09:01 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: इजराइल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ किया शुरू

संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनॉन ने कहा है कि इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम का सैन्य अभियान शुरू किया है. यह ऑपरेशन ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाने के लिए चलाया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे इजराइल और दुनिया को एक बड़े खतरे से बचाया जा रहा है.

08:55 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: ईरान ने इजराइली हमलों के बाद देश का हवाई क्षेत्र बंद किया

इजराइल द्वारा देशभर में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए जाने के बाद, ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को अगली सूचना तक बंद कर दिया है. ईरान की नागरिक उड्डयन संस्था (Civil Aviation Organization) ने इस बारे में नोटिस (NOTAM) जारी करते हुए कहा कि देश का हवाई क्षेत्र अगली सूचना तक बंद रहेगा.

08:49 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई बोले- ‘इजराइल को मिलेगी सख्त सजा’

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि इजराइल ने ईरान पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है और अब उसे कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी. उन्होंने कहा, “आज सुबह इजराइल ने हमारे देश के रिहायशी इलाकों पर हमला किया. इससे उसने अपनी गंदी और हिंसक सोच को साफ दिखा दिया. अब उसे इस जुर्म की सजा जरूर मिलेगी.” खामेनेई ने यह भी कहा, “इस हमले से इजराइल ने अपने लिए एक दर्दनाक अंजाम तय कर लिया है और वह अंजाम उसे जरूर मिलेगा.”

 

08:40 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: ईरान के परमाणु वार्ताकार अली शामखानी हवाई हमले में बुरी तरह घायल

ईरान की नूर न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की तरफ से परमाणु बातचीत कर रहे अली शामखानी इस हमले में बुरी तरह घायल हो गए हैं. हमला उनके घर पर हुआ और इसके बाद उन्हें इलाज के लिए तेहरान के अस्पताल में भर्ती किया गया है. अली शामखानी ईरान के एक बड़े नेता माने जाते हैं और उन्होंने देश की सुरक्षा और परमाणु मामलों में अहम भूमिका निभाई है.

08:33 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानों में हो सकते हैं बदलाव

दिल्ली एयरपोर्ट (DIAL) ने बताया है कि एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन ईरान, इराक और आसपास के इलाकों में हवाई रास्तों की स्थिति बदलने की वजह से कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है. DIAL ने कहा, “दिल्ली एयरपोर्ट पर सब कुछ ठीक है, लेकिन कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है.” यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी एयरलाइन या एयरपोर्ट की वेबसाइट से चेक करते रहें और सफर से पहले अपडेट जरूर देखें.

08:28 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों के लिए एक जरूरी सलाह (Advisory) जारी की है. दूतावास ने कहा है, “ईरान की ताजा स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग सतर्क रहें, अनावश्यक आवाजाही से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें और स्थानीय प्रशासन द्वारा बताए गए सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें.”

08:28 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: सीनेटर टॉम कॉटन बोले- ‘इजराइल का हर मोर्चे पर समर्थन’

सीनेटर टॉम कॉटन ने भी इजराइल का समर्थन किया है. उन्होंने एक्स पर एक ट्वीट में लिखा, “हम इजराइल का हर मोर्चे पर समर्थन करते हैं.” उन्होंने ईरान को आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक देश बताते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “ईरान दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक देश है, जिसके हाथों हजारों अमेरिकी नागरिकों का खून है. वह न सिर्फ़ परमाणु हथियार बना रहा है, बल्कि ऐसे मिसाइलों पर भी काम कर रहा है जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं. हम इजराइल का पूरी ताकत से समर्थन करते हैं.”

08:28 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों के लिए एक जरूरी सलाह (Advisory) जारी की है. दूतावास ने कहा है, “ईरान की ताजा स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग सतर्क रहें, अनावश्यक आवाजाही से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें और स्थानीय प्रशासन द्वारा बताए गए सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें.”

08:19 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: अमेरिकी सीनेटरों का इजराइल को खुला समर्थन

अमेरिकी सीनेटर जॉन फेटरमैन और टॉम कॉटन ने इजराइल के ईरान पर हमले को खुला समर्थन दिया है. दोनों नेताओं ने बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका को हर स्तर पर इजराइल का साथ देना चाहिए. सीनेटर जॉन फेटरमैन ने कहा, “हमारी प्रतिबद्धता इजराइल के प्रति पूरी तरह स्पष्ट होनी चाहिए और मैं इस हमले का पूरा समर्थन करता हूं. हमें इजराइल को सैन्य, खुफिया जानकारी और हथियार. जो कुछ भी जरूरी हो, उपलब्ध कराना चाहिए ताकि वह ईरान पर कार्रवाई कर सके.”

08:14 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: इजराइल ने ईरान के इन बड़े अधिकारियों और वैज्ञानिकों को बनाया निशाना

इजराइल ने अब तक ईरान के कई बड़े अधिकारियों और वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है. इनमें सैन्य और परमाणु क्षेत्र से जुड़े प्रमुख नाम शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये हत्याएं ईरान-इजराइल तनाव के बीच हुई हैं. अब तक जिन लोगों की हत्या की गई हैं उनमें- अमीर अली हाजीजादेह – ईरानी एयर और एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर, सरदार सलामी – ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख, सरदार राशिद – खातम अल अंबिया (ईरान की प्रमुख सैन्य निर्माण कंपनी) के प्रमुख, डॉ. फरेयदून अब्बासी – परमाणु वैज्ञानिक और डॉ. तहरांची – परमाणु वैज्ञानिक शामिल हैं.

08:11 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: इजराइल में रह रहे भारतीयों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील

इजराइल में रह रहे भारतीयों को अनावश्यक यात्रा न करने और जहां तक हो सके, सुरक्षा शेल्टर (सुरक्षित जगहों) के पास ही रहने की सलाह दी गई है. भारतीय दूतावास हालात पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तैयार है. लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

08:08 AM (IST)  •  13 Jun 2025

Israel Iran War News Live: भारत ने इजराइल में रह रहे लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी

इजराइल में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें भारतीयों को सतर्क रहने और इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड (oref.org.il/eng) द्वारा जारी किए गए सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post करेले के बाप हैं छोटे से पत्ते, शुगर की सबसे ताकतवर देसी दवा, पता करें लेने का सही तरीका
Next post नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी 17 जून को