युवक को डसकर सांप तड़प-तड़प कर मिनटों में मरा, रेंजर बोले- यह अति दुर्लभ है

बालाघाट। जिले के नवेगांव ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़सोड़ी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक जहरीले डोंगरबेलिया सांप ने एक युवक को डस लिया। उसके बाद सांप की कुछ ही मिनट में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिजन उस मरे हुए सांप और युवक को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां युवक को भर्ती किया गया।

अचानक से सांप पर पड़ गया युवक का पैर

  • मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सर्पदंश से पीड़ित युवक सचिन पिता गजब नगपुरे (25) कार मैकेनिक का काम करता है। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे वह अपने खेत गया था। यहां पर अचानक से उसका बाया पैर सांप के ऊपर पड़ गया। सांप ने उसे डस लिया, जिसके कुछ देर बाद ही सांप तड़प-तड़प कर मर गया।
  • उसके बाद युवक ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। वह सांप और युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां परिजनों ने बताया कि डसने वाला सांप कोई साधारण सांप नही था, बल्कि डोंगरबेलिया सांप है। वह अत्यंत ही जहरीला होता है।

इस कारण से मर सकता है सांप

 

  • पीड़ित युवक ने बताया कि वह अलग-अलग पेड़ की लकड़ियों से मंजन करता है। वह चिढ़चिडिया की लकड़ी, पिसोंडी, पल्सा, जाम, आम, तुअर, आजन, करंजी, नीम के पेड़ की लकड़ी से सात से आठ साल से मंजन कर रहा है। इस कारण से सांप उसे डसने के बाद मर गया होगा।
  • इस मामले में फारेस्ट विभाग के रेंजर धर्मेन्द्र बिसेन का मानना है कि किसी इंसान को डसने के तुरंत बाद सांप मर जाए। यह दुर्लभ से अति दुर्लभ स्थिति में ही हो सकता है। सांप के डसने के बाद पलटने की स्थिति में उसकी जहर की थैली फट जाए, तो ही ऐसा संभव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सड़क पर अकेला देख 7 कुत्तों ने किया हमला, फिर बंदे ने जो किया वो देख जनता बोली- बेल्ट का ऐसा उपयोग नहीं देखा!​
Next post तेलंगाना में 12 माओवादियों ने किया समर्पण, 2025 में अब तक 294 सरेंडर