10000 KM से ताजमहल आई विदेशी युवती, उदास देख दरोगा बोला- क्या हुआ? झट से लगी रोने

आगरा. यूपी के आगरा से एक मामला सामने आया है. जहां कनाडा से एक युवती आगरा के ताजमहल घूमने आई. तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह पुलिस स्टेशन पहुंची. विदेशी लड़की को उदास देख दरोगा ने पूछा कि क्या हुआ? इतने में वह रोने लगी. फिर युवती ने पुलिस को बताया कि मैं कनाडा की रहने वाली हूं आगरा घूमने के लिए आई थी. तभी संपर्क में एक युवक आ गया उसने मुझे बोला कि मैं रॉ एजेंट हूं, जिसके बाद हमें वह आगरा घुमाने लगा और उससे मुझे प्रेम होगा. फिर हम दोनों लिव-इन-रिलेशन में एक साथ रहने लगे. हमारे बीच प्यार हद से ज्यादा बढ़ गया. जिसके बाद युवक ने शादी करने की बात कही. जब मैं शादी के लिए तैयार हो गई तो उसने मेरे साथ संबंध बनाए. कुछ समय बाद जब मैंने उसे बताया कि मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं, तो यह सुन उसने मेरे साथ जबरन अपने दोस्तों से संभंध बनवाए.

दरअसल, विदेशी महिला ने तीन लड़कों पर रैप का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि वह आगरा घूमने के लिए आई थी, तभी आगरा के रहने वाले एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई, उसने शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाए, जब वह गर्भवती हो गई, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया. मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है. कनाडा की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि वह 12 मार्च 2024 को आगरा घूमने के लिए आई थी, इस दौरान उसकी मुलाकात साहिल शर्मा नाम के लड़के से हुई. फिर दोनों में दोस्ती हुई, साहिल ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अवैध सम्बन्ध बनाए.

 

इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया कि साहिल ने उसके अश्लील फोटो वीडियो भी ले लिए. जब वह गर्भवती हो गई और उसने शादी की बात साहिल से की तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया. इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. जब महिला ने विरोध किया तो साहिल ने अपने दोस्तों आरिफ अली और एक अज्ञात दोस्त के साथ जबरन संबंध बनवाए. अब महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला का मेडिकल करने के साथ ही बयान दर्ज करवाए है. युवक ने रॉ एजेंट बनकर विदेशी महिला से दोस्ती की. वहीं पता चला है कि आरोपी युवक शास्त्रीपुरम में रिहोश जिम में ट्रेनर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन, मनीष सिसोदिया… जमानत से बैकफुट पर ईडी, अब केस को लेकर बदल दिए नियम!
Next post भगवान शिव हमारे तो नापाक चीन के कब्जे में क्यों है पवित्र कैलाश मानसरोवर, क्या हिंदू राजा ने जीता था यह क्षेत्र?