Breaking News

‘कलमा’ पढ़ाए जाने पर भड़के परिजन, स्कूल प्रबंधन ने प्रार्थना की बंद

उत्तर प्रदेश  कानपुर में एक धार्मिक मामले को लेकर माहौल गरम हो गया है। यहां के एक स्कूल में बच्चों से इस्लामिक प्रार्थना (कलमा) कराए जाने को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। ये घटना कानपुर के सीसामऊ क्षेत्र में स्थित फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल की है।

जहां पर बच्चों को प्रार्थना के दौरान ‘ला इलाहा इल्ला मोहम्मद रसूल अल्लाह’ पढ़ाया जा रहा था। छोटे-छोटे बच्चे इस प्रार्थना को घर में दोहराने लगे तो अभिभावकों ने पूछताछ की। पता चला कि स्कूल में बच्चों को ये जबरन पढ़ाया जाता है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें डांट फटकार लगाई जाती है। अभिभावकों का कहना है कि आपत्ति जताने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने ये प्रैक्टिस बंद नहीं की।

क्या कहता है स्कूल प्रबंधन?

दूसरी ओर तरफ स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनके विद्यालय में चारों धर्मों की प्रार्थनाएं कराई जाती है। पिछले कई सालों से ये प्रार्थना कराई जा रही है और इससे पहले कभी लोगों ने कोई एतराज नहीं किया। प्रिंसिपल ने कहा कि अभिभावकों की आपत्ति के बाद अब ये प्रार्थना बंद कर दी गई है। उसकी जगह पर अब केवल राष्ट्रीय गान गाया जा रहा है। प्रशासन ने तनाव को देखते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया है। एसीपी सीसामऊ ने बताया कि उन्होंने परिजनों और स्कूल प्रबंधन से बात की है। स्कूल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि वो येे सुनिश्चित करेंगे कि विद्यालय में कोई भी प्रार्थना न की जाए। अब प्रार्थना की जगह विद्यालय में केवल राष्ट्रगान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में आग, आठ की मौत, सरकार ने की सहायता की घोषणा
Next post रस्तोगी काॅलेज, प्रशिक्षण के नाम से करोड़ो रूपये की राशि लेने वाले छात्राओं को घटिया खाना ,शुद्ध पानी नहीं मिलने से मृत्यु