ताज़ा खबर
Home / देश / जयमाल से ठीक पहले दूल्हा भागा, दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा मूड
जयमाल से ठीक पहले दूल्हा भागा, दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा मूड

जयमाल से ठीक पहले दूल्हा भागा, दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा मूड

जौनपुर में लगातार दूसरे दिन शादी के दौरान हंगामा हो गया। मीरगंज में जयमाल के बाद शनिवार की रात दुल्हन भागी थी। अब रविवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में दूल्हा जयमाल से पहले ही शादी से इनकार करते हुए भाग गया। दुल्हन को एक युवक के साथ डांस करते देख उसका मूड खराब हो गया था। बारात आजमगढ़ से आई थी। दूल्हे के भागने के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। उनकी मांग थी कि शादी में जो खर्च हुआ है वह पैसा वर पक्ष दे। रविवार की रात बंधक बने बराती सोमवार को पुलिस के आने के बाद सुलह होने पर छूट सके।

बताया जाता है कि बसीरपुर निवासी एक लड़की की शादी आजमगढ़ के सिसवारा गांव में तय थी। रविवार को बारात समय से दरवाजे पर आ गई। जलपान के बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम समाप्त हो गया था। इसी दौरान बरात पक्ष से आई महिलाएं लड़की पक्ष के घर में बैठने के लिए चली गईं। मौके पर दुल्हन को किसी अन्य लड़के के साथ नाचते हुए देख बरात की ओर से आयी लड़कियों ने उसका वीडियो बनाकर दूल्हे के मोबाइल पर डाल दिया।

दूल्हा वीडियो देखते ही भड़क गया और शादी से इनकार कर दिया। कहा कि दुल्हन और वहां मौजूद लड़के के रिश्ते के बारे में जानकारी चाहिए। जानकारी न मिलने पर वह फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। विवाद के दौरान एक बाराती की मोबाइल भी घरातियों ने तोड़ दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन घराती पक्ष शादी करवाने या तो अपने नुकसान की भरपाई पर अड़े रहे। काफी इंतजार के बाद भी रात में दूल्हा नहीं लौटा। सोमवार सुबह से लेकर करीब 10 बजे तक पंचायत चली। बाराती पक्ष नुकसान की भरपाई को तैयार हुआ, लेकिन घराती पक्ष अधिक डिमांड करने लगा। मामला फिर बिगड़ गया। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा दोनों पक्षों को थाने पर ले आए। दोनों पक्षों को समझाकर सुलह समझौता कराया।

About jagatadmin

Check Also

सबकी बल्ले-बल्ले, लेकिन इन लोगों की जेब होगी ढीली, जानिए किन-किन चीजों पर लगेगा 40 फीसदी वाला ‘स्पेशल GST’

दिपावली से पहले बुधवार को जीएसटी का स्लैब कम कर केंद्र सरकार ने लोगों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *