इटावा में सैफई यूनिवर्सिटी की 1st ईयर की छात्रा की हत्या से सनसनी

इटावा : सैफई के पैरा मेडिकल कालेज में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा की हत्या कर शव इटावा-सैफई हाई-वे पर फेंक दिया गया। डिवाइडर किनारे रक्तरंजित शव मिला तो हड़कंप मच गया। उसके पास से पर्स औऱ मोबाइल जैसी कोई चीज न मिलने से शिनाख्त में घंटों लग गए। किसी ने हादसा होते नहीं देखा इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पैरामेडिकल छात्र एकत्रित हो गए और ट्रॉमा सेंटर का घेराव शुरू कर दिया।

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से करीब 10 किमी दूर राहगीरों ने नहर पुल के पास डिवाइडर के किनारे युवती का शव पड़ा देखा तो वैदपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने सफेद रंग का कोट देखा तो युवती के मेडिकल छात्रा होने की आशंका हुई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रबंधन को सूचना दी। उसकी शिनाख्त कुदरकोट, औरैया निवासी प्रिया मिश्रा के रूप में हुई। वह पैरा मेडिकल कालेज में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

जहां शव मिला वहां खून नहीं था
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि छात्रा अपना मोबाइल सहेली को देकर महेन्द्र नाम के युवक के साथ शाम को हॉस्टल से निकली थी। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे उसका शव वैदपुरा क्षेत्र में रोड पर पड़ा मिला। छात्रा हत्या की गई या फिर और कोई अनहोनी हुई है इसकी छानबीन की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जहां शव मिला वहां खून नहीं था इसलिए आशंका है कि वारदात को कहीं और अंजाम देकर शव यहां फेंका गय़ा है। एसएसपी के अनुसार सहेली से भी पूछताछ की गई है, छात्रा के परिवार को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भर्ती Previous post पेट दर्द की शिकायत पर कराया भर्ती, 12वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म गर्भवती होने की पुष्टी से मचा हड़कंप
Next post 10 मार्च to 16 मार्च E-paper 2024 Jagat bhoomi