ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / गणपति विसर्जन की शोभा यात्रा में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, महिला समेत 3 की मौके पर मौत, 20 घायल

गणपति विसर्जन की शोभा यात्रा में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, महिला समेत 3 की मौके पर मौत, 20 घायल

जशपुरनगर। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभा यात्रा में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। वाहन की चपेट में आ जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि उस भयानक हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जरूडाड गांव की है। चराईडांड बगीचा स्टेट हाईवे पर मंगलवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे भगवान गणपति की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकली थी। इस शोभा यात्रा में डेढ़ सौ ग्रामीण शामिल थे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते जा रहे थे। इसी दौरान रायकेरा की ओर से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 15 सीआर 1429 अनियंत्रित होकर शोभा यात्रा में घुस गई।

दुर्घटना में वाहन की चपेट में आने से अरविंद करकेट्टा 19 वर्ष, विपिन प्रजापति 17 वर्ष और खिरोवती यादव 32 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। दुर्घटना में 20 लोग घायल हुए है। इन्हें उपचार के लिए बगीचा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन बगीचा पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। घटना के बाद भीड़ ने वाहन चालक सुख सागर यादव को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया है। उसे भी इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 18 ग्रामीणों को उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। इनमें वाहन चालक सुख सागर भी शामिल है। घटना के बाद भीड़ द्वारा की गईं पिटाई में सुख सागर को गंभीर चोटें आई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। गांव में स्थिति अभी तक सामान्य बनी हुई है।

2021 में पत्थलगांव में हुई थी घटना

वर्ष 2021 में जिले के पत्थलगांव में ऐसी ही एक भीषण दुर्घटना हुई थी। 15 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में गांजा से भरी एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गईं थी। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गईं थी और दर्जन भर घायल हो गए थे।

About jagatadmin

Check Also

जेल में बंद पूर्व मंत्री लखमा की जमानत याचिका खारिज, Chhattisgarh HC ने कहा- सबूतों से छेड़छाड़ का खतरा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका खारिज कर दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *