खरीदी के बहाने बिलासपुर में महिलाएं कर रही थीं जेवर चोरी, 23 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी जब्त

बिलासपुर। बिल्हा स्थित सोने-चांदी की दुकान में तीन महिलाएं खरीदारी के बहाने आकर तीन साल से चोरी कर रही थीं। इधर, दुकान में लगातार घाटे के कारण संचालक परेशान था। जब उन्होंने सीसीटीवी का फुटेज देखा, तो महिलाएं सोने के जेवर चोरी करती दिखीं।

संचालक ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की। इसके बाद पुलिस और दुकान संचालक उन पर नजर रखे हुए थे। दुकान में खरीदारी के लिए पहुंचते ही पुलिस ने आरोपित महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाओं के कब्जे से 23 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी जब्त हुआ है। कुछ जेवर उन्होंने बेच दिए हैं।

सीसीटीवी में चोरी करती दिखी थी महिलाएं

आरोपित महिलाओं और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। बिल्हा में रहने वाले मनोहर जायसवाल व्यवसायी हैं। उनकी बिल्हा में शिवशंकर ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। व्यवसायी ने बताया कि उनकी दुकान से सोने-चांदी के जेवर लगातार चोरी हो रहे थे।

सामान मिलाने पर इसकी जानकारी उन्हें हुई। इसके बाद उन्होंने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी का फुटेज चेक किया, तो दो अप्रैल के फुटेज में तीन महिलाएं जेवर चोरी करती दिखीं। व्यवसायी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब पुलिस भी महिलाओं की जानकारी जुटा रही थी।

रविवार को महिलाएं फिर से उसी दुकान में खरीदारी के बहाने आईं। व्यवसायी ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। तब पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया। फुटेज दिखाकर उनसे पूछताछ की गई।

दुकान में 3 साल से कर रही थीं चोरी

तब महिलाओं ने बताया कि वे तीन साल से उसी दुकान में खरीदारी के बहाने आकर चोरियां कर रही थीं। कुछ जेवर को उन्होंने एक महिला के पति के माध्यम से बेच दिया है। महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 23 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर जब्त किए है। तीनों महिलाओं और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीजापुर में गुरिल्ला हार्डकोर कुल 26 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Next post छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल का विस्तार के संकेत, 10 अप्रैल तक बनाए जा सकते हैं नए मंत्री