ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिसाली के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023-24 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिसाली के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023-24 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिसाली के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023-24 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रिसाली : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तनीषा देवांगन ने 95.4% लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर रोशनी साहू 88.2%, सम्यक जैन 88.2%, क्रिशल सुकदेव 88.2% और सक्षम पासवान 88.2% पर अपना स्थान सुरक्षित किया।

अभिषेक सिंह 87.6%, अंजलि कुर्रे 86.6%, कनिष्का वैष्णव 85.6% अनुष्का गौतम 85.2%, आर्यन सिंह 85% और ओजस्वी महिपाल 83.8% प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने सभी विषयों में विशिष्ट योग्यता प्राप्त की। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का संयुक्त प्रयास और प्राचार्य। के सक्षम मार्गदर्शन से परिणाम उत्साह जनक और सराहनीय रहा।

विद्यार्थियों को उनके अच्छे परिणाम के लिए संस्था की अध्यक्षा राजम सुधाकरण, प्रबंधक बंधु एस सजीव, एस साजन विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ. संजीत। थंबी उप प्राचार्या डॉ बीना संजीव, प्रधान अध्यापिका निशि साजन और विद्यालय परिवार ने छात्रों को उनके इस सफलता पर बधाई दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

About jagatadmin

Check Also

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़।

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़। दो फर्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *