कांग्रेस नेता का बड़ा बयान,देवेंद्र यादव के कारनामे के बारे में आलाकमान को कराएंगे अवगत

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान,देवेंद्र यादव के कारनामे के बारे में आलाकमान को कराएंगे अवगत

बिलासपुर। टिकट नहीं मिलने की नाराजगी के साथ आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का यह अनशन ख़त्म हो गया हैं। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख विजय केसरवानी ने उन्हें जूस पिलाया और फिर उनका अनशन ख़त्म हुआ। जगदीश कौशिक पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे थे। इस दौरान उन्हें काफी मनाने की कोशिश हुई थी लेकिन वह नहीं मान रहे थे।

बताया जा रहा हैं कि नाराज नेता जगदीश कौशिक को मनाने पहुंचे नेताओं ने उनकी मांग से आलाकमान को अवगत कराने की बात कही हैं। साथ ही उम्मीदवारी पर विचार करने की बात कही हैं। उन्हें नामांकन से पहले मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला हैं।

ऐसे में क्या अब देवेंद्र यादव के उम्मीदवारी पर किसी तरह का खतरा हैं? और क्या पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी? ऐसा इसलिए भी क्योंकि क्षेत्र में इन दिनों बाहरी-स्थानीय का मुद्दा हावी हैं। खुद भाजपा भी इसे मुद्दा बनाकर प्रचार कर रही हैं। ऐसे देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस पर किस तरह का निर्णय लेती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज स्तरीय मीटिंग ली गई, मीटिंग मे लोकसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने हेतु अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवम आदर्श अचार सहिता का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में कहा गया की अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग करने, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा शराब तस्करों पर पैनी निगाह रख कार्यवाही करने, वारंट अभियान में और भी तेजी लाने, पुरानी शिकायतों का तत्काल निराकरण करने एवं माननीय उच्चतम एवं उच्च न्यायालय के लंबित याचिकाओं एवम निर्देशों का समय पर पालन करने, शिकायतों एवम लंबित मामले की थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारियों को निर्देशित कर, अन्य महत्वपूर्ण बातों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने कहा की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी अधिकारीगण, वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क व तालमेल बनाए रखें। सभी अधिकारी आपस में सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान करते रहें। किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करें। आपराधिक मामलों के वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से हर संभव कार्रवाई अमल में लाई जाए। गर्ग ने अपराध विवेचना में दक्षता लाने तथा त्रिनयन एप का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के सभी को निर्देश दिए। शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए परिस्थितियों के मुताबिक सुरक्षा के हर संभव कदम उठाए जाएं। रेंज से उपस्थित पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा राम कृष्ण साहू सहित जिलों के राजपत्रित अधिकारीगण,थाना एवम चौकी प्रभारी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में शामिल हुए । Previous post सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने रेंज के अधिकारियों के साथ ली, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक
6 साल की बच्ची के साथ मिस्त्री ने किया रेप, खम्हारडीह पुलिस ने कार्रवाई कर दबोचा Next post 6 साल की बच्ची के साथ मिस्त्री ने किया रेप, खम्हारडीह पुलिस ने कार्रवाई कर दबोचा