ताज़ा खबर
Home / दुर्ग भिलाई / नशा मुक्ति अभियान

नशा मुक्ति अभियान

दिनांक 17.08.2025 को जिला दुर्ग पुलिस द्वारा विश्वास नशा मुक्ति अभियान के तहत् नशे को छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो रैली पुलिस वेलफयेर पेट्रोल पंप, सेक्टर-6 भिलाई से जयंती स्टेडियम होते हुए 02 किलोमीटर रैली दौड़ के रूप में आयोजित की गई थी।

उक्त आयोजन आज की युवी पीढ़ी एवं नशे के आदि समाज को नशे से दूर रहने एवं नशे जैसी बुराई से छुटकारा पाने के लिए समाज को एक संदेश देने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे समाज में नशे के विरूद्व संदेश के रूप में जा सके। जिसमें अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग,  चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग  सदानंद विन्ध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक रक्षित आरक्षी केन्द्र, जिला दुर्ग, निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, यातायात दुर्ग एवं पीटीआई- अशोक पटेल के साथ उनके ग्राउण्ड के प्रशिक्षणरत् 20 बच्चे,  हरभजन सिंह के साथ उनके ग्राउण्ड के प्रशिक्षणरत् 50 बच्चे,  बालकदास के साथ उनके ग्राउण्ड के प्रशिक्षणरत् 30 बच्चे तथा सातवीं वाहिनी छसबल भिलाई से 55 अधिकारी/कर्मचारी, आठवी वाहिनी छसबल से 35 अधिकारी/कर्मचारी एवं बीसवीं वाहिनी की 27 महिला बल तथा जिला पुलिस बल रक्षित केन्द्र, दुर्ग सेअधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार लगभग 500 अधिकारी/कर्मचारी/पीटीआई/बच्चे इस दौड़ में शामिल हुये।

About jagatadmin

Check Also

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत ज्ञानदीप एवं शिक्षा दूत हेतु कुल 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया अलंकृत

दुर्ग, 12 सितम्बर 2025/ शिक्षकीय ज्ञान प्रदान करने से बड़ा पुण्य कार्य कोई दूसरा नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *