






केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 का परिणाम दिनांक 13-05-2026 को घोषित हुआ। जिसमें शारदा विद्यालय ] रिसाली ने हमेशा की तरह **कम व्यय सर्वोत्त्म शिक्षा** के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाए रखा। 2025&26 में इस विद्यालय की कक्षा बारहवीं से कुल 135 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शाला का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत के साथ बेहतरीन रहा।
प्रगति ओझा 96-6 प्रतिशत प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान ] अलीना चंन्द्रकार 93-4 प्रतिशत द्वितीय स्थान पर ] वैभवी वर्मा 92-6 प्रतिशत तृतीय स्थान ] चंचल महिलांगे 92-4 प्रतिशत चतुर्थ स्थान ] तेजस्वी सत्यम 90-2 प्रतिशत पाँचवें स्थान एवं आशीष ठाकुर 90 प्रतिशत छठवें स्थान पर रहें।
उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्य एवं संबंधित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बधाई दी एवं अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की । विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा] मैनेजर ममता ओझा] विद्यालय प्राचार्य रूद्र कांत झा ] हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस शेष्टी राव ] गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर ] प्रतीक ओझा] वनिता तिवारी] ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की । शिक्षक – शिक्षिकाओं में निशा गुप्ता ] अनुपमा सिंह] मीना शर्मा ] डॉली ] रूना दास] अवनि चौरसिया] चारूश्री शर्मा] विनीता सिंह] निकिता वामनकर यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह ] मुक्ता साह, सचि वाडनेरकर , सान्या कैकशा, शेशांक गुप्ता] प्रीति सिंह] नेहल पांडे ] एव प्रिया अग्रवाल अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी सामूहिक रूप से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।


