▪️ *साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला, पुरानी भिलाई एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में कुल 08 खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।*



▪️ *जांच में सामने आया कि आरोपी 5,000 से 15,000 रुपये तक कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते एवं उनसे संबंधित दस्तावेज अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराते थे।*
▪️ *आरोपियों द्वारा बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड एजेंटों के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है।*
▪️ *उक्त बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन एवं विभिन्न खातों में हस्तांतरण के लिए किया गया, जिनमें लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए।*
▪️ *थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 1320/2026 एवं थाना पुरानी भिलाई के अपराध क्रमांक 497/2026 में कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।*
घटना स्थल
1. थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत एयू बैंक से संबंधित बैंक खाते।
2. थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित बैंक खाते।
आरोपी का नाम
थाना सुपेला – एयू बैंक से संबंधित 03 खाताधारक
1. जावेद खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शांति नगर, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
2. सोहेल असरफ खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर 39, अय्यप्पा नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
3. मंजीत कौर, निवासी आकांक्षा कुंज, शिव मंदिर, भिलाई, वर्तमान पता जी.के. मार्ट के पास, श्याम नगर, बोरसी, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
थाना पुरानी भिलाई – बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित 05 खाताधारक
4. गुरुद्वीप सिंह चिड्डा उर्फ राहुल, उम्र 30 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलेज के पास, कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
5. विकास कुमार राणा, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजीव पारा, बिजली नगर, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
6. तरुण कुमार पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी महामाया पारा, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
7. मुन्नवर खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
8. परमीली राजेश कुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी ईश्वर किराना स्टोर्स, आदर्श नगर, कैम्प-01, छावनी, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
पंजीबद्ध अपराध
1. थाना सुपेला – अपराध क्रमांक 1320/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस।
2. थाना पुरानी भिलाई – अपराध क्रमांक 497/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस।
जप्त सामग्री
1. बैंक पासबुक।
2. एटीएम कार्ड।
3. चेकबुक।
4. मोबाइल सिम कार्ड।
5. मोबाइल फोन।
6. अन्य संबंधित दस्तावेज।
