निगम ने अवैध कब्जाधारियों को किया बेदखल

निगम ने अवैध कब्जाधारियों को किया बेदखल

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर से अवैध कब्जा हटाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार दिन बुधवार को जोन 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध कब्जा को निगम की टीम ने ध्वस्त किया।

वार्ड क्रं. 33 संतोषी पारा केम्प-2 में तेल्हा नाला का चेनेलाइजेंशन कार्य प्रगति पर है। गौरव पथ के पास नाला के किनारे कब्जाधारियों द्वारा बिना अनुमति भवन निर्माण कर निवासरत है, जिससे कारण नाला निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। कब्जाधारियों के भवन स्वामित्व संबंधी दस्तावेज एवं भवन निर्माण अनुज्ञा दस्तावेज निगम कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करने और अवैध कब्जा स्वयं से हटाने नोटिस भी दिया गया है। किन्तु आज दिनांक तक कब्जाधारियों ने स्वयं से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। कब्जा स्थल अति संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण बेदखली कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

बेदखली कार्यवाही के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुड़ामणी यादव, बेदखली सहायक हरिओम गुप्ता सहित बेदखली कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 का परिणाम दिनांक 13-05-2026 को घोषित हुआ
Next post होर्मुज छोड़िए, खाड़ी के 3 देशों ने तैयार किया सड़क वाला रास्ता… रोज 3500 ट्रकों से हो रही सामानों की सप्लाई