केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12) परिणाम 2026 दिनांक 13.05.2026 को घोषित हुआ।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12) परिणाम 2026 दिनांक 13.05.2026 को घोषित हुआ। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, रामनगर भिलाई ने हमेशा की तरह “कम व्यय सर्वोत्त्म शिक्षा” के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाये रखा । 2025-26 में इस विद्यालय के कक्षा 12 में कुल 275 विद्यार्थी सम्मिलित हुए एवं परीक्षा परिणाम 96.2%रहा।

सृष्टि चैधरी ने 96.8% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान, अमन कुमार सिंह ने 96.6% द्वितीय स्थान पर, नेहा साहू 95.2% साथ तृतीय स्थान पर, पायल गुप्ता 94.6% के साथ चैथे स्थान पर, पियूष पटेल ने 93.8% पांचवे स्थान पर, इसी क्रम मे मुस्कान साहू 93.2%, रितिका धबारदे 93%, विधी टोरले 92.2% एवं दीपाली पटेल 91% अंक प्राप्त कर स्थान पर रहें ।
अग्रेजी में 98, कम्प्युटर सांइस में 96, रसायन में 98, गणित में 92, भौतिकी में 91, पी.ई में 100, हिन्दी में 96, एवं जीवविज्ञान में 99 अंक, अर्थशास्त्र में 94, एकाउन्टस में 96 एवं बिजनेस स्टडी में 98 इतिहास 91, ए.आई 100, आई टी 98, योगा 100, मार्केटिंग 98 उच्चतम अंक रहे ।
उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्य विपिन कुमार, उपप्राचार्या एवं संबंधित शिक्षको को बधाई देते हुये अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की। विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।
वहीं प्रबंधक ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली) एवं अन्य इंजार्च एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुये हर्ष व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एमवीएन के छात्रों का सीबीएसई कक्षा XII बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next post केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 का परिणाम दिनांक 13-05-2026 को घोषित हुआ