पठान फिल्म का विरोध, सिनेमा हाल में पोस्‍टर फाड़ा

सुपेला:    वेंकटेश्वरा टाकीज में लगी पठान फिल्म के विरोध में कुछ लोग पहुंच गए थे। टाकीज प्रबंधन ने इसकी सूचना सुपेला थाने को दी। उसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है।आपको बता दें शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध हो रहा है। इसके तहत ही सुपेला वेंकटेश्वरा टाकीज के सामने इस फिल्म को लेकर लगाया गया।

पोस्टर बीती रात अज्ञात लोगों ने पोस्‍टर फाड़ दिया। इसकी जानकारी के बाद टाकीज प्रबंधन ने इसकी शिकायत सुपेला थाने में की सूचना मिलने के पर सुपेला थाना टीआई दुर्गेश शर्मा दल बल के साथ वेंकटेश्वरा टाकीज पहुंचे। उनके द्वारा पूरी टाकीज का निरीक्षण किया गया और स्टाफ से चर्चा की गई । इसके बाद टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पठान फिल्म का विरोध किया जा रहा है।

पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं सभी लोगों से कहा यह है कि वे शांति बनाए रखें। उन्होंने बताया कि टाकीज प्रबंधन को भी कहा गया है कि किसी भी अराजक स्थिति की जानकारी तत्काल थाने में दें।रायपुर के अलग-अलग मल्टीप्लेक्स में आज पठान मूवी रिलीज हो रही है। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पर पुलिस तैनात की गई है।

किसी भी तरह की विवाद या तोड़फोड़ की स्थिति ना बने। जिसके लिए सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सभी जगह की गई है। तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल, पंडरी, विधानसभा सहित अन्य जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं भोग, धन-समृद्धि में होगी वृद्धि
Next post मंत्री नंद गोपाल दोषी करार,कोर्ट ने सुनाई सजा