अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू,हिंदी में आएगी

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू,हिंदी में आएगी

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन बीते रोज इसे थियेटर में रिलीज न करने का निर्णय लिया गया। अब खबर है कि ये फिल्म 6 फरवरी को  DHINCHAAK चैनल पर हिंदी में प्रसारित की जाएगी। गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।

इसके अनुसार, AlaVaikunthapurramuloo हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। हालांकि प्रशंसकों के लिए हम इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को ढिंचैक टीवी जोकि भारत का प्रमुख मूवी चैनल पर 6 फरवरी को रिलीज करने की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा (Shehzada) के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता मनीष शाह ने लंबी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ की हिंदी रीमेक इन दिनों फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ के नाम से बन रही है। ऐसे में फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज करना शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से सही नहीं होगा।
‘अला वैकुंठपुरमलू’ हिंदी फिल्म पहले 26 जनवरी को थियेटर्स में रिलीज होने वाली थी। वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की शहजादा की तो ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को थियेटर्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अमित शाह का घर-घर प्रचार,कोविड नियमों का नहीं दिखा ख्याल
Next post ई-श्रम कार्ड योजना में 1.80 रुपये प्रतिदिन निवेश  पर मिलेगी 3 हजार