आज दुर्ग के महेश कॉलोनी पुलगांव में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा हेतु आयोजित विशाल जनसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, माननीय सांसद श्री विजय बघेल जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी, श्री गजेंद्र यादव जी, श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं माननीय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी श्री रिकेश सेन खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे जी श्री ईश्वर साहू जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित 20 हजार से अधिक राष्ट्रप्रेमी नागरिकों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जनता का यह अपार जनसैलाब और उत्साह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि अराजकता के विरुद्ध लोकतंत्र की रक्षा के लिए आमजन पूरी तरह एकजुट हैं।



