– **दूसरे की जमीन को स्वयं की बताकर जमीन बिक्री एवं मकान निर्माण के नाम पर शिकायतकर्ता से लाखों रुपये की धोखाधड़ी* ।



– *आरोपियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक अलग-अलग किस्तों में शिकायतकर्ता से कुल ₹24,28,000/- प्राप्त करने का मामला* ।
– *जमीन खरीदी के नाम पर कराई गई रजिस्ट्री के बाद भूमि किसी अन्य महिला की होने की जानकारी सामने आई* ।
– *रकम वापस करने के लिए दिए गए तीन चेक बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने से हुए अनादरित* ।
– *कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से पुनः फर्जी रजिस्ट्री कराए जाने का भी आरोप* ।
– *प्रकरण में दो आरोपी अवतार सिंह एवं मनोज कुमार सोनी पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए* ।
– *अन्य आरोपियों की भूमिका सहित प्रकरण के समस्त दस्तावेजों एवं तथ्यों की विस्तृत विवेचना जारी* ।
*गिरफ्तार आरोपी*
01 अवतार सिंह निवासी भिलाई, जिला दुर्ग
02 मनोज कुमार सोनी निवासी भिलाई, जिला दुर्ग
