भिलाई। विद्यार्थियों एवं युवाओं को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) के क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर के अवसरों, पाठ्यक्रम एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट (पी.सी.) द्वारा एक विशेष सीएमए सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार 21 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे होटल अमित पार्क, सुपेला में आयोजित होगा।






संस्थान के अनुसार, वर्तमान समय में सीएमए प्रोफेशन देश के प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में से एक है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को सीएमए कोर्स की संपूर्ण जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, प्रशिक्षण, विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तथा प्रोफेशनल कैरियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस विशेष सेमिनार में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के कॉमर्स के विद्यार्थी, सीएमए के विद्यार्थी, बी.कॉम. के छात्र-छात्राएं तथा कॉमर्स से जुड़े सभी विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने तथा अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हुए उन्हें प्रोफेशनल शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना है।
संस्थान द्वारा सभी कॉमर्स विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं एवं कैरियर को लेकर गंभीर छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते है। आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध होगा।
