न्यूड फोटोशूट से फंसे रणवीर सिंह, 67A में FIR, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर बवाल हो गया है. न्यूड तस्वीरों को लेकर पहले ही लोगों की ट्रोलिंग झेल रहे रणवीर सिंह अब कानूनी पचड़े में में भी फंसते दिख रहे हैं. न्यूड फोटोशूट कराने पर एक्टर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है. रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही. रणवीर पर ‘महिलाओं की भावनाएं आहत’ करने का आरोप है.

णवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है. NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज.

वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है. वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है.रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था.  इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें जैसे ही पोस्ट हुईं सोशल मीडिया पर हर ओर रणवीर सिंह छा गए.

फैंस ने रणवीर की तारीफ की, तो हेटर्स ने एक्टर को उनके बोल्ड चॉइसेज के लिए ट्रोल किया. न्यूड तस्वीरों पर ढेरों मीम्स बने. यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अब बात थाने तक पहुंच गई, जिसकी वजह से अब ये मैटर सीरियस हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
Next post नारी निकेतन में नारियों का शोषण