शराब पीकर रात में पीटता था,ब्रेन हुआ हैमरेज पूनम पांडे ने किया खुलासा

शराब पीकर रात में पीटता था,ब्रेन हुआ हैमरेज पूनम पांडे ने किया खुलासा

कंट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे इन दिनों कंगना रनौत की जेल में कैद हैं. शो लॉकअप में पूनम पांडे ने अपनी शादी के डार्क सीक्रेट्स शेयर किए. पूनम में  एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे की करतूत सबको बताई. साथ ही ये भी खुलासा किया कि वो ब्रेन हैमरेज का शिकार हुई थीं.
सैम बॉम्बे उन्हें पीटा करते थे. एक्ट्रेस ने दावा किया कि सैम काफी कंट्रोलिंग थे. वे उन्हें किसी भी रूम में अकेले रहने की इजाजत नहीं देते थे. घर में अपना फोन तक इस्तेमाल नहीं करने देते थे.

ये पूरी बातचीत तब शुरू हुई जब करणवीर बोहरा पूनम पांडे से पूछते हैं क्या उन्होंने सच में सैम बॉम्बे से प्यार किया था? तब जाकर पूनम अपनी जिंदगी के अनसुने राज खोलती हैं. वे सैम बॉम्बे की शराब पीने की लत के बारे में बताती हैं.

पूनम  पांडे ने कहा- हां मैंने सैम बॉम्बे से प्यार किया था. अभी भी मैं उनसे नफरत नहीं करती हूं. मैं बस उन्हें पसंद नहीं करती. कोई भी नहीं चाहेगा कि ऐसा उनके साथ हो. किसे पीटा जाना पसंद होगा.
मेरा घर चार मंजिला है. प्राइवेट गार्डन है, प्राइवेट टैरेस है. मेरे पास सब कुछ है. बड़ा घर है. अगर मैं एक कमरे में होती थी  तो मुझे वहां रहने की इजाजत नहीं थी.

वो मुझसे पूछते थे क्यों तुम उस कमरे में हो? वे चाहते थे मैं उनके साथ उसी कमरे में रहूं जहां वो चाहते थे. जब मैं उन्हें कहती थी कि मुझे खुद के साथ थोड़ा वक्त चाहिए, खुली हवा चाहिए, मैं टैरेस पर जाना चाहती हूं. तो मुझे इसकी इजाजत नहीं थी.वाकई में पूनम पांडे की शादी से जुड़ा ये खराब एक्सपीरियंस सुनकर कोई भी सहम जाए. शुक्र है पूनम पांडे अपनी इस शादी से अलग हो गईं और अब अपनी जिंदगी में  मूव ऑन कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post यूक्रेन ने छह दिन में मार गिराए 6 हजार रूसी सैनिक,खरसन शहर को भी चारों ओर से घेरा
Next post 3 लाख रुपए का इनामी माओवादी ढेर,