सीबीएसई कक्षा 12 वीं का परिणाम जारी,छात्रों को 90% से अधिक अंक

सीबीएसई कक्षा 12 वीं का परिणाम जारी,छात्रों को 90% से अधिक अंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं का परिणाम 2022 जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। छात्र अपने खातों में लॉग इन करके डिजिलॉकर पर सीबीएसई परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 92.71% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बोर्ड मेरिट सूची नहीं जारी करेगा। 33,432 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इसके अलावा, कुल 1,34,797 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड ने सीबीएसई टर्म 1 और सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 को 30:70 वेटेज दिया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध है। बता दें, पिछले दिनों से सीबीएसई रिजल्ट की चर्चा है। छात्र लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।

सीबीएसई 10 वीं का परिणाम आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। सीबीएसई के अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि की गई है कि परिणाम दोपहर 2 बजे उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोरोना संक्रमण से 7 की मौत,24 घंटे के दौरान 700 नए पॉजिटिव मिले
Next post द्रौपदी मुर्मू को केरल से मिले एक वोट ने मचाई सियासी खलबली