क्या गुंडा बनेगा रे तू…चलती ट्रेन से फोन खींचने की फिराक में था चोर, यात्री ने पकड़ लिए बाल, हाथ पकड़ खिड़की से लटकाया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने की कोशिश करता है, लेकिन उसे इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ जाता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही उसने ट्रेन की खिड़की से हाथ डालकर मोबाइल छीनने की कोशिश की, सतर्क यात्री ने फुर्ती से उसका हाथ पकड़ लिया और उसे भागने नहीं दिया. इसके बाद जो हुआ, वो देखकर लोग दंग रह गए.

चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा महंगा

यह घटना एक चलती ट्रेन की है, जहां एक युवक खिड़की के पास बैठकर अपने मोबाइल फोन चला (का इस्तेमाल कर) रहा था, तभी बाहर से एक चोर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की कोशिश करता है, लेकिन यात्री ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और चोर का हाथ कसकर पकड़ लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री चोर का हाथ पकड़कर उसे खिड़की के पास रोकता है और फिर उसके सिर पर जोर-जोर से एक के बाद एक कई चांटे मारने लगता है.

हाथ पकड़ खिड़की से लटकाया 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है और यूज़र्स इसे देखकर हैरान हैं. कई लोगों ने इस यात्री की हिम्मत की तारीफ की है, तो कुछ ने इसे ‘सीख देने वाला पल’ बताया है. एक यूज़र ने लिखा, ‘अब चोर को भी समझ आ गया होगा कि हर बार शिकार आसान नहीं होता.’ यह पहली बार नहीं है जब किसी चोर की ऐसी हरकत कैमरे में कैद हुई हो. इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें ट्रेन या बस में चोरी की कोशिशें नाकाम रही हैं.

पूरे रास्ते मारे थप्पड़… 

यह घटना कहां की है, फिलहाल इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन यह वीडियो अब पूरे देश में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. देखा जाए तो यह वीडियो ना सिर्फ चोरों के लिए सबक है, बल्कि यात्रियों के लिए भी चेतावनी है कि सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है, खासकर जब आप चलती ट्रेन में यात्रा कर रहे हों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ का चर्चित रेप-मर्डर केस… 6 वर्षीय पीड़िता की मां ने ठुकराया मुआवजा, बोली- देवर ऐसा नहीं कर सकता
Next post इसरो के पूर्व अधिकारी को शिरडी में बनना पड़ा भिखारी…पुलिस ने पकड़ा तो चौंकाने वाला खुलासा