दुर्ग दिनांक 02.09.2026 को भगवान बलराम की जयंती एवं हलषष्ठी के शुभ अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय परिसर में किसानों के आराध्य देवता भगवान बलराम की प्रतिमा की विधि-विधान से माननीय प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग की उपस्थिति में पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सहकारी जन प्रतिनधियों द्वारा किसानों, श्रमिकों और अन्नदाताओं की सुख समृद्धि एवं खुषहाली की साथ ही देष और प्रदेष में किसानों की मेहनत सफल हो तथा कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि होने की कामना की।





इस अवसर पर श्री एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहकारिता के जनप्रतिनिधि श्री रमाकांत द्विवेदी, श्री लेखूदास, श्री राजेन्द्र यादव, श्री अजय तिवारी, श्री योगेन्द्रधर दिल्लीवार, बैंक अधिकारी श्री हृदेष शर्मा, सुश्र कुसुम ठाकुर, श्री के.के.नायक, श्री रोहित वर्मा, श्री धीरेन्द्र देवांगन, श्री एस.पी.वाहने, सहित बैंक के प्रधान कार्यालय एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
