यूट्यूबर गौरव तनेजा ने हुए गिरफ्तार,जन्मदिन मनाना भारी पड़ा

फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा को फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। गौरव तनेजा नोएडा के 51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा की थी।

इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर उनके चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे अफरा तफरी मचने के साथ ही जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद पुलिस ने यूट्यूबर को हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि वह मेट्रो स्टेशन पर फैंस के साथ जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के बाहर फैंस की भारी भीड़ लग गई। गौरव के आते ही भीड़ बेकाकू हो गई, जिस वजह से मेट्रो के स्टाफ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके बाद नोएडा सेक्टर 49 की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया और गौरव तनेजा को हिरासत में ले लिया। गौरव तनेजा पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है और धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post PM विक्रमसिंघे के घर में लगाई आग प्रदर्शनकारियों ने
Next post जेलेंस्की ने भारत सहित कई देशों से अपने राजदूतों को हटाया