कोयला खदान में मिट्टी धंसने से मौके पर ही दोनो की मौत

कोयला खदान में मिट्टी धंसने से मौके पर ही दोनो की मौत

सूरजपुर भटगांव थाना क्षेत्र में कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल एसईसीएल भटगांव के बन्द पड़े दुग्गा खुली खदान में बैजनाथपुर के रामकेश्वर राजवाड़े और सुखलाल राजवाड़े कोयला चोरी करने गए हुए थे। जहां कोयला निकालने के दौरान ऊपर की मिट्टी धंस गई और दोनो दब गए, इससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई।

वही सूचना पर भटगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर देर रात ही दोनो के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और एसईसीएल के भटगांव अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया। मौके पर पहुंचे एसडीओपी ने बताया कि सुबह विवेचना के बाद ही खदान के अंदर जाने और मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post फर्जी किसानों के बैंक खातों में जा रही सम्मान निधि
Next post शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने कि हत्या