लॉज की 6वीं मंजिल को निगम ने तोड़ा,2 फ्लोर के लिए देना होगा टैक्सपेनाल्टी

लॉज की 6वीं मंजिल को निगम ने तोड़ा,2 फ्लोर के लिए देना होगा टैक्सपेनाल्टी

भिलाई नगर पालिका निगम की तोड़फोड़ टीम ने गुरुवार को शास्त्री मार्केट में कार्रवाई की। उसने वहां अपना केसरी लॉज की निर्माणाधीन 6वीं मंजिल को तोड़ा। निगम की इस कार्रवाई अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

 मिली जानकारी के मुताबिक पावर हाउस से लगी शास्त्री मार्केट में अवैध निर्माण की लगातार शिकायत मिल रही थी। जांच करने पर पाया गया कि अपना केसरी लाज की मालकिन प्रभावती गुप्ता पति शिवाजी प्रसाद गुप्ता ने निगम से केवल तीन फ्लोर के निर्माण की अनुमति ली हुई है। इसके बाद उसने बिना अनुमति के दो मंजिला का अतिरिक्त निर्माण कर लिया था।

निगम ने उसे इसके लिए दो महीने में 4 बार नोटिस जारी किया था। लॉज की मालकिन ने नोटिस का जवाब देने की जगह उल्टा 6वीं मंजिल का निर्माण करना शरू कर दिया था। जब निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद निगम के सब इंजीनियर सिद्धार्थ साहू और सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू के नेतृत्व मे तोड़फोड़ टीम ने गुरुवार दोपहर कार्रवाई की। यह कार्रवाई शाम तक चलती रही।

जब निगम की तोड़फोड़ टीम अपना केसरी लाज में कार्रवाई करने पहुंची तो लॉज के मालिक शिवाजी प्रसाद गुप्ता ने अपनी पहुंच का हवाला दिया। जब निगम के अधिकारी कार्रवाई करने पीछे नहीं हटे तो उसने कई लोगों को फोन किया और विरोध किया। लेकिन उसकी एक नहीं चली और कार्रवाई लगातार जारी रही। निगम अधिकारियों ने लॉज मालिक को निर्देश दिया है कि वह जल्द से अतिरिक्त दो मंजिल के निर्माण की पेनाल्टी और टैक्स पटाने के साथ ही उसकी परमिशन लें, नहीं तो उसे भी तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post TMC नेता के पति को मारी गोली, महिला पार्षद को रौंदने की कोशिश
Next post स्मार्ट सिटी में अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप,इंजीनियर समेत पांच कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा