राज्य के करीब 3,400 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ एक और आरोप पत्र दाखिल किया है।




राज्य के करीब 3,400 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ एक और आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें दावा किया गया है कि शराब घोटाले के मुख्य आरोपित अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा के माध्यम से करीब 52 करोड़ रुपये रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाएं गए थे।
ईडी ने आरोप पत्र में दीपेन चावड़ा और निखिल चंद्राकर के बयानों का हवाला देते हुए कथित लेनदेन का विवरण दिया है। मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
ईडी के अनुसार, अनवर ढेबर का सहयोगी दीपेन चावड़ा नकदी लेकर अग्रवाल के करीबी व कांग्रेस भवन के कर्मी देवेंद्र डड़सेना तक पहुंचाता था। इसके बाद देवेंद्र के माध्यम से कथित तौर पर रकम रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाई जाती थी। जांच एजेंसी ने आरोप पत्र में इस लेनदेन की कड़ी का उल्लेख किया है।
