छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए 100 एकड़ में इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किया जाएगा। सिंगापुर की कंपनी यूनिवर्सल सक्सेस पीटीई लिमिटेड इसमें 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर प्रवास के दौरान कंपनी चेयरमैन प्रसून मुखर्जी से चर्चा की। इससे आधुनिक वेयरहाउसिंग सुविधाएं और रोजगार के अवसर सृजित होंगे




छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने तथा माल परिवहन एवं भंडारण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 100 एकड़ क्षेत्र में एक वृहद इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जाएगा। सिंगापुर की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी यूनिवर्सल सक्सेस (एस) पीटीई लिमिटेड ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना में लगभग 700 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष पूंजी निवेश की गहरी रुचि दिखाई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर प्रवास के दौरान कंपनी के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी के साथ हुई बैठक में इस निवेश प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस आधुनिक पार्क के निर्माण से राज्य के उद्योगों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुगम लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी।
