*दुर्ग पुलिस द्वारा मूल्य अकाउंट पर लगातार कार्रवाई जारी, कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 14 म्यूल खाताधारक एवं एजेंटों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में उपयोग किए जा रहे खातों का खुलासा*





▪️ *आरोपियों द्वारा ₹2,000 से ₹15,000 तक के कमीशन के लालच में बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक एवं सिम कार्ड उपलब्ध कराए गए थे।*
▪️ *बैंक खातों के विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संबंधित खातों में लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का तथ्य सामने आया*।
▪️ *थाना छावनी, नेवई एवं भिलाई नगर पुलिस तथा एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न बैंक खातों से जुड़े म्यूल खाताधारकों एवं एजेंटों की पहचान की गई।*
▪️ *आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य संबंधित दस्तावेज जप्त कर प्रकरणों में विवेचना जारी है।*
मुख्य बिंदु
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा थाना छावनी, नेवई एवं भिलाई नगर तथा एसीसीयू की टीमों के माध्यम से कार्रवाई की गई। विभिन्न प्रकरणों में कुल 14 आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विवेचना के दौरान प्राप्त बैंकिंग विवरण, तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों के आधार पर संबंधित खातों में साइबर ठगी से प्राप्त लाखों रुपये से अधिक की राशि के लेन-देन का तथ्य सामने आया। पूछताछ एवं जांच में यह भी सामने आया कि बैंक खातों को उपलब्ध कराने के बदले आरोपियों को लगभग ₹2,000 से ₹15,000 तक कमीशन/प्रतिफल प्राप्त होता था।
प्रकरणों में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 05.10.2026 को थाना छावनी के अपराध क्रमांक 626/2026 एवं 627/2026, थाना नेवई के अपराध क्रमांक 596/2026 तथा थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 522/2026 में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। प्रकरणों में साइबर ठगी की राशि के स्रोत एवं लेन-देन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में स्वयं के अथवा अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते साइबर अपराधियों/एजेंटों को उपलब्ध कराए जाते थे। इसके साथ पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड भी उपलब्ध कराए जाते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित करने एवं उसका लेन-देन छिपाने के लिए किया जाता था।
घटना स्थल
यह कार्रवाई किसी एक घटना स्थल से संबंधित न होकर थाना छावनी, थाना नेवई एवं थाना भिलाई नगर क्षेत्र से संबंधित बैंक खातों एवं साइबर ठगी की रकम के लेन-देन की जांच के आधार पर की गई है।
आरोपी का नाम
थाना भिलाई नगर — कुल 03 आरोपी
1. चिरंजीवी कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी एचएसीएल कॉलोनी, शिवपारा, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
2. शिखर चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी कृष्णा टॉकीज रोड, शक्ति विहार, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. इन्द्र प्रकाश गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम रिसामा, थाना अंडा, जिला दुर्ग।
थाना छावनी — कुल 03 आरोपी
4. सागर तेलगोटे, उम्र 21 वर्ष, निवासी शंकर नगर, गंजानंद मंदिर के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
5. भानुप्रताप सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 7, चटाईशीट, अहिवारा, हाल निवासी वार्ड क्रमांक 9, साईं नगर, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
6. विजेन्द्र शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी सेक्टर-4, सड़क 27, क्वार्टर नंबर 10-ए, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
थाना नेवई — कुल 08 आरोपी
7. नवीन राठौर, उम्र 24 वर्ष, निवासी पांच रास्ता, आनंद चौक, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
8. घनश्याम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी आर्य नगर, कोहका, शीतला तालाब के पास, थाना स्मृति नगर, जिला दुर्ग।
9. शुभम जसवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी एलआईजी 2-2089, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
10. शुभम कलेत, उम्र 32 वर्ष, निवासी हॉस्पिटल सेक्टर, सड़क 7, ब्लॉक नंबर 3, कमरा नंबर 16, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
11. खिलेन्द्र कुमार देशमुख, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बेलौदी, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
12. हरिओम देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बेलौदी, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
13. पोषण लाल देशमुख, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोडियाडीह, ग्राम भेडसार, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
14. कविता खापर्डे, उम्र 55 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. बैंक पासबुक।
2. एटीएम कार्ड।
3. चेकबुक।
4. मोबाइल सिम कार्ड।
5. मोबाइल फोन।
6. अन्य संबंधित दस्तावेज।
अपराध विवरण
1. थाना छावनी — अपराध क्रमांक 626/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस।
2. थाना छावनी — अपराध क्रमांक 627/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस।
3. थाना नेवई — अपराध क्रमांक 596/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस।
4. थाना भिलाई नगर — अपराध क्रमांक 522/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस।
