▪️ *प्रार्थिया द्वारा पति के उपचार के लिए 20,000 रुपये उधार लेने के बाद मूलधन एवं ब्याज चुकाने के बावजूद अतिरिक्त रकम की मांग किए जाने का आरोप है।*
▪️ *अतिरिक्त रकम देने में असमर्थता जताने पर प्रार्थिया एवं उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्के एवं डंडे से मारपीट की गई।*
▪️ *शिकायत पर थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।*
▪️ *पुलिस द्वारा आरोपी के घर की तलाशी में प्रार्थिया का एक कोरा चेक एवं संबंधित दस्तावेज बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*





घटना स्थल
सेक्टर-01, सड़क 15, क्वार्टर क्रमांक 10 बी, भिलाई, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव, उम्र 42 वर्ष, निवासी सेक्टर-01, सड़क 15, क्वार्टर क्रमांक 10 बी, भिलाई, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
2. चंदन राव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेक्टर-01, सड़क 15, क्वार्टर क्रमांक 10 बी, भिलाई, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
3. प्रवीण शर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी सेक्टर-01, सड़क 15, क्वार्टर क्रमांक 10 बी, भिलाई, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. प्रार्थिया का 01 नग कोरा चेक।
2. प्रार्थिया से संबंधित दस्तावेज।
