नगर पालिक निगम मोतीलाल वोरा सभागार में आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में सभापति श्याम शर्मा तथा प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू की उपस्थिति में भाजपा पार्षद दल एवं निगम अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं, आगामी योजनाओं तथा शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान महापौर श्रीमती बाघमार ने सभी पार्षदों से क्रमवार उनके-अपने वार्डों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली। पार्षदों ने सड़क, नाली, बी.टी. रोड, पेवर ब्लॉक, विद्युत पोल सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित मांगों एवं प्रस्तावों को प्रस्तुत किया। इन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए महापौर ने कहा कि 15वें वित्त आयोग अंतर्गत विभिन्न वार्डों के आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर शासन को भेजे जाएं, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।





जनप्रतिनिधियों के समन्वय से होंगे विकास कार्य
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्डों में किसी भी प्रकार के विकास कार्य अथवा डस्टिंग (मुरूम/गिट्टी) डालने जैसे कार्यों से पूर्व संबंधित पार्षदों को अनिवार्य रूप से सूचना दी जाए।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा।
उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों की प्राथमिक समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों की सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्यों को गति देना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।
तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विशेष जोर
बैठक में शासन के निर्देशानुसार प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा की गई। महापौर ने सभी जनप्रतिनिधियों से राष्ट्रीय गौरव के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि राष्ट्रभक्ति और
