▪️ *थाना खुर्सीपार के अपराध क्रमांक 155/2026 में फरार महिला आरोपी को लगातार पतासाजी के बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया।*
▪️ *प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा फरार महिला आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख), 27A एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।*
▪️ *पूछताछ के दौरान महिला आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विक्रय में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई।*
▪️ *गिरफ्तार महिला आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।*





घटनास्थल :
देवार बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. हीरा सिंह, पिता विजेंद्र सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी कैनाल रोड, खुर्सीपार, भिलाई। (पूर्व में गिरफ्तार)
2. श्रीमती सविता देवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवार बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई। (आज गिरफ्तार)
जप्त सामग्री :
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – 03 किलोग्राम 200 ग्राम।
2. अनुमानित कीमत – ₹1,69,550/-।
