पश्चिम बंगाल पुलिस एक सरकारी बस चलाने वाले पूर्व ड्राइवर के घर पहुंची तो उसके दो मंजिला घर में छिपी अकूत दौलत ने सभी के होश उड़ा दिए हैं. इस बस ड्राइवर टुलू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के तार पूर्व TMC नेता से जुड़े हैं.





पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद पुलिस ने भ्रष्टाचार की जड़े खोदने का काम शुरू कर दिया है. इस कड़ी में राज्य पुलिस बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार में मौजूद एक घर में छापा मारने पहुंची तो दौलत का भंडार देखकर वह हैरान रह गई. यह नजारा किसी फिल्म की कहानी से कहीं कम नहीं था, जहां बोरियां भर-भर कर नोट, सोने के बिस्किट और दूसरी बेशकेमती चीजें बरामद कर हैरान रह गई.
पुलिस ने जिस व्यक्ति के घर पर यह छापा मारा वह कुछ साल पहले तक पश्चिम बंगाल में सरकारी बस का ड्राइवर था. इस व्यक्ति का नाम मीनार मंडल उर्फु टुलू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के घर का है, जिसके तार तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व नेता से जुड़े हैं. ड्राइवर की सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद टुलू अपने इलाके में रेत माफिया बन गया. यह बीरभूम के देवचा गांव में बने इस दो मंजिला मकान में रह रहा था.
नोटों के अलावा इस घर से पुलिस को बड़ी संख्या में सोने के बिस्किट भी मिले हैं, जिनका वजन 15 किलो के करीब है. इनमें 100-100 ग्राम के 10 बिस्किट और एक-एक किलो वजनी सोने की 14 छड़ें भी मिली हैं. जब्त हुए इस गोल्ड की मौजूदा कीमत करीब 22 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस को यह सारा कैश और गोल्ड यहां से लेजाने के लिए 5 बड़े बक्से मंगवाने पड़े. इन बक्सों में यह रकम और सोना भरकर वह आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई.
