रायगढ़ संभाग के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बरमकेला ब्लॉक के घोघरा नाला (माधोपाली, सारंगढ़-बरमकेला मार्ग) में तेज बहाव के दौरान एक कार बह गई। कार में सवार पति-पत्नी लापता हो गए, जबकि चालक ने नाले में छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।





में सवार दंपति की पहचान देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद बरमकेला पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। हालांकि अंधेरा होने और नाले में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
ग्रामीण भी बचाव अभियान में जुटे
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस और बचाव दल के साथ मिलकर लापता दंपति की तलाश कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
