घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल एवं धारदार हथियार जप्त*





▪️ *जमीन की खरीदी-बिक्री के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।*
▪️ *मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं धारदार हथियार जप्त किया।*
▪️ *आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 07 CP 6008, एक मोटरसाइकिल एवं एक धारदार हथियार बरामद किया गया।*
▪️ *प्रकरण में 02 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।*
