मंत्री दयालदास बघेल की शव यात्रा निकालने वाले विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 पर FIR

झिरिया गांव में 300 से ज्यादा गौवंश की मौत के मामले में मंत्री दयालदास बघेल की शव यात्रा निकालने के मामले में विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के झिरिया गांव में 300 से ज्यादा गौवंश की मौत हो गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने विधायक देवेंद्र यादव की अगुवाई में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली थी। जिसके बाद पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य मंत्री दयाल दास के बाद ने चंदनू थाना में शिकायत दर्ज करवायी थी। जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि 9 मई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्री की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया था। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और भाजपा पर गौवंश संरक्षण को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया।

वहीं इस मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, हम यदुवंशी हैं, गौ माता का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा गौ माता के नाम पर वोट तो लेती है, लेकिन उनकी चिंता नहीं करती।

 

कांग्रेस- भाजपा ने एक- दुसरे पर साधा निशाना

वहीं इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस इसे जनहित और गौवंश संरक्षण का मुद्दा बता रही है। वहीं भाजपा नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CCET), कैलाश नगर, भिलाई के कॉलेज ऑडिटोरियम में बी.टेक. बैच 2022–2026 एवं एमसीए बैच 2024–2026 के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
Next post राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति शिकायत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, CBI और ED से मांगी प्रगति रिपोर्ट