तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर आमजन की जान जोखिम में डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर आमजन की जान जोखिम में डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

▪️ *तेज गति एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर आमजन के जीवन को संकट में डालने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया*

▪️ *वाहन में अवैध रूप से “पुलिस” मोनो एवं बोर्ड लगाकर भ्रम उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था*

▪️ *मोटर व्हीकल एक्ट एवं BNS की धाराओं के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई*

▪️ *घटना में प्रयुक्त थार वाहन को जप्त कर प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है*

 

संक्षिप्त विवरण :

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में दिनांक 23.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जुनवानी चौक के पास एक थार वाहन चालक द्वारा अपने निजी वाहन में अवैध रूप से “पुलिस” मोनो एवं बोर्ड लगाकर वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।

 

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन चालक का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 281 BNS एवं धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

▪️ घटना का कारण :

तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन तथा अवैध रूप से पुलिस चिन्ह का उपयोग कर प्रभाव स्थापित करने का प्रयास

▪️ आरोपी का नाम

1. थार वाहन चालक

समीर वर्मा ,उम्र 23 वर्ष, आर्य नगर कोहका ।

▪️ जप्त वाहन

वाहन क्रमांक cg 07 cp 8800

ब्लैक थार वाहन

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा त्वरित सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें एवं किसी भी प्रकार के अवैध कृत्य या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार उपलब्ध कराने की प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण ग्रीष्मकालीन हैं।