लोहे की कढ़ाई में मिलाये ये चीजें, जड़ से काले हो जाएंगे सफेद बाल, कभी नहीं लगानी पड़ेगी डाई

लोहे की कढ़ाई में मिलाये ये चीजें, जड़ से काले हो जाएंगे सफेद बाल, कभी नहीं लगानी पड़ेगी डाई

White Hair Home : आज के समय में बालों का सफेद होना आपकी बढ़ती उम्र को नहीं दिखाता है बल्कि इन दिनों कम उम्र में यहां तक की स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों के भी बाल सफदे होने लगे हैं. सिर पर सफेद बाल दिखते ही लोग मार्केट में मिलने वाले हेयर डाई और कलर की तरफ जाते हैं जो बालों को काला करने में मदद करते हैं.

लेकिन इनका इस्तेमाल कई बार बालों को डैमेज कर सकता है. इसके साथ ही कुछ समय बाद इनका रंग उतरने लगता है और बाल काले नहीं रहते हैं. वहीं इनमें मौजूद केमिकल बालों को बेजान भी बना देता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर बालों को काला करने के लिए डाई न करें तो फिर क्या करें?

ऐसे में आज हम आपको बालों को काला करने का एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे जो आपके बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं. तो आज ही इन कैमिकल वाली डाई को कहें ना और हमारे बताएं इस उपाय को अपनाएं.

बालों को काला करने का घरेलू नुस्खा

बालों को नेचुरली काला करने के लिए आपको जिन चीजों की जरूरत पड़ने वाली है वो सभी आपके किचन में आसानी से मिल जाती हैं. इसलिए आपको इसके लिए बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पडे़गी. तो आइए जानते हैं इसे कैसे तैयार करना है-

बालों को काला करने के लिए सामग्री

1 लोहे की कढ़ाई
1 गिलास पानी
2 चम्मच चाय पत्ती
3 छोटे चम्मच कॉफी पाउडर
2 बड़े चम्मच हीना महेंदी
1 बड़ा आंवला पाउडर
1 चम्मच कलौंजी पाउडर
1 चम्मच दही

घर पर ऐसे तैयार करें नेचुरल हेयर डाई

इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले लोहे की कढ़ाई को गैस पर रख कर गर्म कर लें. इसके बाद इसमें 1 गिलास पानी को डालकर गर्म होने दें. पानी गर्म होने पर इसमें कॉफी पाउडर और चाय पत्ती डालकर अच्छी तरह से पका लें. इसके बाद इसमें मेंहदी डालकर अच्छा सा घोल तैयार कर लें. इसके बाद गैस को बंद कर दें और इसमें आंवला और दही डालकर पेस्ट तैयार कर लें. बेहतर रिजल्ट के लिए आप रातभर के लिए इस पेस्ट को कढ़ाही में रखा रहने दें और सुबह इसे बालों पर लगा लें. आपके बाल जड़ से होंगे काले और नही निकलेगा काला रंग.

NOTE : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

666376400000 का महाघोटाला, पलभर में खत्‍म हो गई पूरी जिंदगी की कमाई, तार-तार हो गए सपने Previous post 666376400000 का महाघोटाला, पलभर में खत्‍म हो गई पूरी जिंदगी की कमाई, तार-तार हो गए सपने
Next post बिजली कंपनी के बाद अगरबत्‍ती फैक्ट्री में भड़की आग, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां