पिता के निधन के बाद टूटे महेश बाबू

 मंगलवार सुबह तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के पिता और अभिनेता कृष्णा का निधन हो गया है। उन्हें शनिवार देर कार्डियक अरेस्ट आने के बाद हैदराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

महेश बाबू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पिता के निधन के बाद बुरी तरह से टूटे हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है पवन कल्याण महेश बाबू को गले लगाते हुए दिख रहे हैं और इस दौरान महेश अपने पिता के निधन के बाद रोते हुए नजर आ रहे हैं।

शव को अंतिम दर्शन के लिए हैदराबाद स्थित घर पर 2 से 5 बजे तक रखा गया था, जहां चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, नागा चैतन्य, विजय देवरकोंडा, अदिवी शेष और वेंकटेश दग्गुबाती जैसे बड़े सितारों ने अनुभवी अभिनेता के अंतिम दर्शन कर महेश बाबू को सांत्वना दीं।

दिग्गज अभिनेता के शव को अंतिम दर्शन के लिए हैदराबाद स्थित घर पर 2 से 5 बजे तक रखा गया था, जहां चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, नागा चैतन्य, विजय देवरकोंडा, अदिवी शेष और वेंकटेश दग्गुबाती जैसे बड़े सितारों ने अनुभवी अभिनेता के अंतिम दर्शन कर महेश बाबू को सांत्वना दीं।

सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा के निधन की जानकारी मिलने के बाद तेलांगाना के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडु भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने महेश बाबू से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बाल दिवस पर चिकन पार्टी, हेडमास्टर ने बच्चों को परोस दिया नॉन वेज, पालकों ने की शिकायत
Next post भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी, हम 90 Nautical Miles दूर नहीं