सिद्धू मूसेवाला के अंतिम विदाई,  गांव  में उमड़ा जनसैलाब

सिद्धू मूसेवाला के अंतिम विदाई, गांव में उमड़ा जनसैलाब

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत 2022 की सबसे शॉकिंग खबर है. 29 मई वो काला दिन साबित हुआ.जिस दिन पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक होनहार टैलेंट को खोया… एक मां ने अपने 28 साल के नौजवान बेटे को अलविदा कहा. सिद्धू मूसेवाला की मौत ने उनके करीबियों और फैंस को तगड़ा झटका दिया है. सिद्धू मूसेवाला की सोशल मीडिया पोस्ट में उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर को आपने कई बार देखा होगा. मूसेवाला के पार्थिव शरीर को इसी ट्रैक्टर में रखकर सिंगरकी अंतिम यात्रा निकाली गई.

इस ट्रैक्टर की तस्वीरें  सामने आई हैं. इसे फूलों से सजाया गय. ट्रैक्टर में आगे की ओर सिंगर का बैनर लगा है जिसमें वे मूंछों पंजाबी में लिखा है- …है कोई और नहीं. जैसा कि सभी जानते हैं मूसेवाला को गन से खास लगाव था. इसलिए उनके फेवरेट ट्रैक्टर में स्टील से बनाई गई AK 47 की आकृति रखी गई. ये सब देख सभी मूसेवाला फैंस काफी  इमोशनल हैं.

सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार में सिंगर के आखिरी दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा है. अंतिम संस्कार का वेन्यू भी बदला गया है. मूसेवाला के अंतिम संस्कार की तैयारियों की तस्वीरें सामने आई हैं इनमें आप देख सकते हैं कैसे लोग अपने चहेते सिंगर को आखिरी विदाई देने पहुंचे हैं. सिंगर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची है.

सिद्धू मूसेवाला के माता पिता के रोते बिलखते हुए वीडियो सामने आए हैं. ये वीडियो किसी की भी आंखें नम कर दे. इस फैन ने अपने हाथ पर सिद्धू मूसेवाला के चेहरे का टैटू बनाया है. वाकई में जसमीत के लिए ये पल काफी तनाव वाला है. अफसाना को सिद्धू मूसेवाला की मौत ने काफी दुखी किया है. सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सिद्धू मूसेवाला को याद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post क्रान्ति सेना के प्रदेशाध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार
Next post स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती की तारीखें तय